तो चलिए आज हम बनातें हैं मस्टर्ड सॉस जो हम अक्सर बाहर किसी फ़ास्ट फूट आउटलेट में पिजा या बर्गर के साथ खातें हैं |
सामग्री
मस्टर्ड सॉंस बनाने के लिए हमें चाहिए –
-
- पीली सरसों ,
- सरसों का तेल ,
- विनेगर ,
- हल्दी ,
- नमक ,
- और मिर्च पाउडर
विधि
अब एक बाउल ले लें और इसमें पीली सरसों को डाल ले| इसमे विनेगर मिला ले और साथ में पानी भी डाल दे | मस्टर्ड को अब पांच से सात घंटे तक फूलने दे |जब मस्टर्ड विनेगर को अच्छी तरह से सोख ले तो आगे का कार्य आरम्भ करें|
अब इसे मिक्सी के जार में डाल तथा इसमे नमक ,हल्दी और मिर्च पाउडर डालकर पीस लें |
अपने मस्टर्ड पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और इसमे मस्टर्ड आयल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें |
मस्टर्ड पेस्ट को ग्लास कंटेनर में डाल कर स्टोर कर ले |